सभी खबरें

जबलपुर:- अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, गैलेक्सी अस्पताल में मरीजों को तड़पता छोड़ भागे थे डॉक्टर और स्टाफ

जबलपुर:- अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, गैलेक्सी अस्पताल में मरीजों को तड़पता छोड़ भागे थे डॉक्टर और स्टाफ

 

जबलपुर:- मध्य प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट नजर आ रही है. सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चाहे बड़े-बड़े दावे करे लेकिन जमीन पर हालात काफी बुरे हैं. जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीजों की जान चली गई.

 काफी किरकिरी हो जाने के बाद समिति ने देर रात रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपा है जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं. यह बात सामने आई है कि जब मरीज को ऑक्सीजन कम होने लगा तो उसे तड़पता छोड़ डॉक्टर और स्टाफ भाग गए. ऑक्सीजन सुपरवाइजर ट्रेंड नहीं था.

 जांच रिपोर्ट में जाने के बाद प्रभारी सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने सभी आरोपी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

 

 सीएमएचओ ने यह आदेश भी दिया है कि अभी नए मरीजों के अस्पताल में दाखिले पर पूरी तरह से रोक लगाया जाए. अस्पताल में कोविड-19 के इलाज संबंधी अनुमति को भी निरस्त कर दिए गए हैं.इस वक्त कोविड-19 मरीज भर्ती हैं उनका उपचार करके उन्हें डिस्चार्ज करने के आदेश दिए गए हैं.

 22 अप्रैल की देर रात ऑक्सीजन गैलेक्सी अस्पताल में खत्म हो गया जिसकी वजह से 5 मरीजों की मौत हो गई है जांच लटका कर रखा गया.

 इस पूरे मामले पर कलेक्टर ने समिति गठित की लेकिन जो बात कलेक्टर ने कही थी कि वह 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपेंगे पर उन्होंने रिपोर्ट नहीं सौंपा उन्होंने अस्पताल पर दरियादिली दिखाई. और तो और जांच रिपोर्ट मिल जाने के पहले ही गैलेक्सी प्रबंधन से 2500000 रुपए रेड क्रॉस में दान दिला कर मामला सेटल करने की तैयारी थी.

 इस पूरे मामले पर कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया पर कई बार सवाल किए खड़े किए थे जिसके बाद काफी किरकिरी के बाद रविवार को जांच रिपोर्ट सौपे गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button