सभी खबरें

"शिव राज" : मंत्री के खिलाफ वनपाल को मोर्चा खोलना पड़ा महंगा, सरकार ने किया किया तबादला, कोर्ट पहुंचेगा मामला

शिवराज में मंत्रियों को न आने पाए आंच, मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने पर बिना उच्च स्तरीय जांच हो गया वनपाल का तबादला, कोर्ट में तबादले को देंगे चुनौती 

इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्री अपनी धौंस आए दिन जमाते हैं.. इसी बीच पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने अपनी धौंस जमाते हुए जप्त की गई ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ली. 

पूरा मामला:- 
 पर्यटन मंत्री विजय ठाकुर के खिलाफ f.i.r. के लिए थाने में आवेदन देने वाले वनपाल का तबादला कर दिया गया है.डीएफओ किरण बिसेन ने उसे मानपुर के छपरिया वन क्षेत्र भेजा है वनपाल राम सुरेश दुबे ने बडगोंदा थाने में आवेदन दिया था इसमें कहा था कि मंत्री उषा ठाकुर समर्थकों के साथ आई और ज़ब्त ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गयीं. 
 बता दें कि यह वाहन 10 जनवरी को बड़गोंदा बीट से अवैध खुदाई के खिलाफ कार्रवाई में जप्त किए गए थे. जब मंत्री व समर्थकों पर f.i.r. की मांग होने लगी तो पुलिस ने आला अफसरों से आवेदन भिजवाने की बात कहकर उसे लौटा दिया था इसी बीच आवेदन वायरल भी हो गया था. 
 वन मंत्री विजय शाह ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. पर जांच से पहले ही वनपाल का तबादला हो गया. राम सुरेश दुबे ने कहा कि वे इस तबादले को कोर्ट में चुनौती देंगे.. 

 आए दिन शिवराज सरकार में भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं की मनमानी बढ़ती जा रही है.. कहीं ना कहीं यह बड़े नेता और कार्यकर्ता के सह में ही ऐसी अवैध उत्खनन और माफिया को बढ़ावा मिल रहा है. 
 अब देखना यह होगा कि वन मंत्री के आदेश के बाद उच्च स्तरीय जांच कराने के बाद क्या होता है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button