सभी खबरें

नाथूराम गोडसे पहला आतंकवादी था दिग्विजय सिंह, साध्वी प्रज्ञा बोली, देशभक्‍तों के साथ हमेशा दुर्व्‍यवहार करती रही कांग्रेस 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गांधीजी के हत्‍यारे नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया हैं। उन्होंने हालही में ट्वीट करते हुए लिखा की – महामना मदन मोहन मालवीय जी जो कि महात्मा गॉंधी के अनुयायी व साथी रहे, जिन्होंने हिंदू महासभा स्थापित की, अखिल भारतीय कॉंग्रेस के ३ बार अध्यक्ष रहे आज उस हिंदू महासभा के लोग महात्मा गॉंधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महामंडित कर रहे हैं!! शर्म करो। इसके पीछे किसका छुपा हुआ हाथ है?

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सियासी पारा चढ़ता दिख रहा हैं। 

भोपाल से BJP सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ने इस पर पलटवार किया हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्‍तों के साथ दुर्व्‍यवहार करती रही हैं। 
कांग्रेस पार्टी ने 'भगवा आतंक' कहा। इससे बुरा और क्‍या हो सकता हैं। 

इससे पहले मंगलवार को सीहोर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करने पहुंची प्रज्ञा ठाकुर ने ग्वालियर में शुरू हुई गोडसे ज्ञानशाला पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्र भक्त पूरे देश में अपने अपने तरीके से काम करते हैं। इसको लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button