सभी खबरें

जबलपुर : किसान समाज संगठन ने एसडीएम को चार बिंदुओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट – जबलपुर जिले की मझौली तहसील किसान समाज संगठन किसान सेना के द्वारा एसडीएम महोदय को चार बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया हैं। खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या अनुसार अंतिम तिथि तक पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धि सुनिश्चित की जाए नियमित रूप से 3 दिवस के अंदर भुगतान किया जाए। अंतिम तिथि तक समस्त पंजीकृत किसानों का माल क्रय कर लिया जाए। 

 

 

अगर खरीदी केंद्र पंजीकृत किसानों का अंतिम तिथि माल क्रय नहीं होता तो इसकी जवाबदेही संबंधित सोसाइटी एवं प्रशासन की होगी। सोसाइटी कर्मचारी द्वारा कर्मचारी किसी भी किसान का मानसिक एवं आर्थिक शोषण न किया जाए और आप के माध्यम से निरंतर केंद्रों पर निगरानी की जाए। बंदर कॉल सोसायटी लखनपुर सोसायटी हृदय नगर ओपन कैप केंद्र से भी बहुत से किसानों अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और अपनी पीड़ा एसडीएम के समक्ष रखी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button