रायसेन:- "शिव राज" में सिर्फ अत्याचार, दैनिक श्रमिक कर्मचारियों को 5 महीने से नहीं मिले वेतन, कर्मचारियों ने पैदल मुख्यमंत्री निवास के लिए शुरू किया मार्च

रायसेन:- “शिव राज” में सिर्फ अत्याचार, दैनिक श्रमिक कर्मचारियों को 5 महीने से नहीं मिले वेतन, आज पैदल मुख्यमंत्री निवास के लिए शुरू किया मार्च
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट :- रायसेन नगर पालिका में कार्यरत 120 दैनिक श्रमिक कर्मचारियों को विगत 5 माह से वेतन न मिलने के चलते आज नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा रायसेन जिला मुख्यालय से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन लेकर पैदल मुख्यमंत्री निवास के लिए मार्च प्रारंभ किया

एक कर्मचारी ने बताया की 5 माह का वेतन हम लोगों का रुका पड़ा है वेतन ही नहीं दे रहा है 5 माह से तनख्वाह नही मिली . 1 साल से ऐसे ही परेशान हो रहे हैं हम कर्मचारी सभी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है इस चक्कर में हम मुख्यमंत्री के पास निवेदन करने जा रहे हैं कि हमें ऐसा कहीं से बजट दे दिया जाए जिससे हम हमारे परिवार का भरण पोषण कर सकें सीएमओ साहब कलेक्टर साहब से हमारे द्वारा निवेदन किया गया हर बार हमें वहां जाना पड़ता है निवेदन करने कि हमारी तनखा दे दी जाए हम परेशान हैं उनके पास भी कुछ नहीं हुआ इस बार भी हम गया थे आश्वासन दे दिया की हो जायेगी पर 15 दिन हो गये अभी तक कुछ नहीं हुआ हम सब मास्टर कर्मचारी हैं जिसमें कुछ वाहन शाखा के कंप्यूटर शाखा के सफाई शाखा के कर्मचारी है




