सभी खबरें

"दिग्गी राजा" ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज कहा, सो रहे है कांग्रेसी, जागो उठो और……

मध्यप्रदेश/राजगढ़ – प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा हैं। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी जो है, वो इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश  राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले है ही लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने सभी को जोश भरते हुए कहा कि जागो उठो और पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ।

दरअसल, शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दांडी यात्रा को राजगढ़ से हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए। दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया, इसी दौरान उन्होंने पार्टी पर तंज कसा। 

बता दे कि राजगढ़ जिले में सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर केवल सारंगपुर तहसील के किसानों को राहत राशि मिली, जिले की अन्य 8 तहसीलों में राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, देश भर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ ये पैदल दांडी यात्रा निकाली जा रही हैं। मालूम हो कि सरकार के कृषि बिलों के विरोध में जारी किसान आंदोलन आज शनिवार एक महिना पूरा हो गया है। ना सरकार पीछे हट रही है और ना ही किसान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button