सभी खबरें
कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
भोपाल/ राजकमल पांडे। कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। आपको बता दे कि कल ही यानि 20 दिस्मबर को मोतीलाल वोरा का जन्मदिन था. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था। मोतीलाल वोरा का विवाह शांति देवी वोरा से हुआ था। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। उनके बेटे अरुण वोरा दुर्ग से विधायक हैं और वे तीन बार विधायक के रूप में चुनाव जीत चुके हैं।
मोतीलाल वोरा का राजनीतिक जीवन
- – अप्रैल 1988 में मोतीलाल वोरा राज्यसभा के लिए चुने गए
- – 26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे
- – मोतीलाल वोरा ने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए पत्रकारिता की और बाद में 1968 में राजनीति में प्रवेश किया।
- – 1970 में मध्यप्रदेश विधानसभा से चुनाव जीता और मध्य प्रदेश ‘राज्य सड़क परिवहन निगम’ के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
- 3 फरवरी 1988 को मोतीलाल वोरा ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर 14 फरवरी 1988 में केंद्र के स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाला।




