सभी खबरें

महिलाओं की स्थिति की असलियत उजागर, मारपीट कर जेठ को महिला के कंधों पर बिठाया, 3 किमी घुमाया….  

मध्यप्रदेश/गुना – मध्यप्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सागई और बाँसखेडी से एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। जहां एक आदिवासी महिला के साथ उसके ही ससुराल वालों ने जानवरों की तरह व्यवहार किया। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की स्थिति की असलियत उजागर कर दी हैं। इस शर्मनाक घटना को लेकर फिलहाल किसी नेता-मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है और चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। सिरसी थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में मारपीट की धाराओं में मामला 4 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला शादीशुदा हैं। उसने कहा, ''मेरी पहली सुसराल ग्राम बांसखेडी है, मैं ग्राम दगड़फला ग्राम पंचायत राय बमोरी विधानसभा की रहने वाली हूं। अपने पति के द्वारा मुझे छोड़ने की बात और दूसरे के साथ रहने की बात से सहमत होकर मैं अपने विवाहित पति को उसकी मर्जी से छोड़कर एक अन्य युवक के साथ ग्राम सागई में रहने लगी। 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह करीब एक माह से दूसरे युवक के साथ पति-पत्नी की तरह सागई गांव में रह रही थी। तभी अचानक 9 तारीख (9 फरवरी) को मेरे पूर्व ससुराल वाले ससुर, जेठ ससुर के अन्य लड़के करीब 8 लोग मोटरसाइकिल और पैदल सागई गांव मेरे घर आए और मुझे मारते पीटते हुए पूर्व सुसराल बांसखेड़ी के लिए जबरदस्ती ले गए। सागई गांव से बांसखेड़ी का रास्ता 3 किलोमीटर का हैं। इस दौरान मेरे साथ मारपीट की गई, और मेरा जेठ मेरे कंधों पर बैठा और मुझे पैदल सागई से बांसखेडी तक ले गए। इस मामले में फरियादी और आरोपी भील समाज के हैं। 

पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने दूसरे पति के साथ एक माह से ग्राम सागई में रह रही थी। यह घटनाक्रम तब हुआ जब उसका दूसरा पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

वहीं, इस मामले को लेकर जब सिरसी थाना प्रभारी राकेश शर्मा से पूछा गया कि इस मामले में अपहरण की धारा में मामला दर्ज क्यों नहीं है तो उन्होंने बताया कि महिला अपने पूर्व पति के घर से गई और पूर्व पति के लोग तुरंत ही उसे जाकर ले आए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button