सभी खबरें

नाम की सियासत : बदला जाए हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम, सांसद साध्वी प्रज्ञा ने उठाई मांग 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में अब जगह के नाम बदलने को लेकर सियासत का दौर शुरू हो चूका हैं। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सबसे पहले ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी करने की मांग उठाई थी, इसके बाद से मानों जगह के नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई। अब राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठी हैं।

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग भोपाल से बीजेपी सांसद और दिग्गज नेत्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे संसदीय स्थाई समिति की बैठक में उठाई। उन्होंने इस संबंध में अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में यह बात रखी। साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा।  

इसके अलावा नवीन कार्यों के तहत मध्य प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए मुंबई से उज्जैन, सीहोर और संत हिरदाराम नगर होते हुए बलिया-छपरा-मुज्जफरपुर तक ट्रेन चलाने की मांग समिति के सामने रखी। उन्होंने कहा कि कई जगहों के लिए अभी सीधे ट्रेन नहीं हैं। ऐसे में इन ट्रेन के शुरू होने से यहां के लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में समिति के सामने आई सभी आवश्यकताओं और मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button