सभी खबरें

ग्वालियर-चंबल के बाद इंदौर में दबदबा बढ़ाना चाहते है सिंधिया, करेंगे ताई के वहां डिनर, दो बड़े गुटों को साधने का प्रयास 

मध्यप्रदेश/इंदौर – पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इंदौर आ रहे हैं। सिंधिया के इस दौरे में एक बार फिर डिनर पॉलीटिक्स देखने को मिलेगी। सिंधिया आज पूर्व लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर रात का खाना खाएंगे। हालांकि, पिछली बार जब सिंधिया इंदौर आए थे तो वह पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर डिनर करने गए थे। लेकिन इस बार वो ताई के घर रात का खाना खाएंगे। जिसको लेकर राजनीति गलियारों में काफी चर्चा हैं। वहीं, खबर है कि इस डिनर के माध्यम से सिंधिया शहर में भाजपा के दोनों बड़े गुटों (ताई-भाई) को साधने का प्रयास करेंगे।

बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, ताई औऱ कैलाश विजयवर्गीय के समेत पार्टी का फोकस इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी हैं। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की हलचल तेज हैं। टिकट के दावेदार सक्रिय हैं। इंदौर में मेयर का पद का उम्मीदवार कौन होगा ये फैसला पार्टी को करना है लेकिन यहां कैलाश विजयवर्गीय और सुनित्रा महाजन का दबदबा हैं। ऐसे में सिंधिया अब दोनों गुटों के नेताओं के साथ संपर्क साध रहे हैं।

गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल-अंचल के बाद इंदौर ही वो क्षेत्र है जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का दखल हैं। ऐसे सिंधिया इस क्षेत्र में भी अपना दबदबा बढ़ाना चाहते हैं। इस दौरे से पहले भी सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद जब इंदौर आए थे तो उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की थी। ऐसे में इस बार उनके इंदौर दौरे से पहले सियासी हलचल तेज़ हो गई हैं। सबकी नज़रे आज रात होने वाले डिनर पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button