अगर आप भी है HDFC Bank के ग्राहक, तो ज़रूर पढ़ ले ये खबर, क्योंकि RBI ने जारी कर दिए ये आदेश

नई दिल्ली – बीते दो सालों के दौरान HDFC Bank की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी को लेकर कई मामले सामने आए हैं। इसमें 21 नवंबर 2020 को बिजली कटौती की वजह से प्राइमरी डाटा सेंटर में इंटरनेट बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम की समस्या भी शामिल हैं। इन सब मामलो के सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी (HDFC) को बड़ा झटका देते हुए बैंक सभी की डिजिटल सेवाओं पर रोक लगा दी हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक को सलाह दी है कि वह अपने डिजिटल 2.0 पहल के तहत किसी भी ताजा गतिविधियों को रोक दे। साथ ही नए क्रडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग करना बंद कर दे। आरबीआई ने कहा है कि इसके अलावा बैंक का बोर्ड इस तरह की लैप्सेस की जांच करे और इसकी जवाबदेही भी तय करे। उपरोक्त कदम या नियम तभी हटाए जाएंगे जब उसे बैंक की ओर से संतुष्टि मिलेगी। यानी सभी चीजें सही होंगी।
इस रोक के बारे में जानकारी देते हुए एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि बैंक की डिजिटल सर्विस को आरबीआई ने अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया हैं। इसमें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई गई हैं।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक के डिजिटल सर्विसेज में पिछले दो साल में तीन बार इस तरह की गड़बड़ी का सामना करना पड़ा हैं। जबकि पिछले दो सालों के भीतर ही ये तीसरा मौका है, जब एचडीएफसी बैंक पर किसी तरह की कोई पाबंदी लगाई गई हैं।




