22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रामपुर- सपा नेता ने दूल्हा बनकर पुलिस को दिया चकमा, सब कही ढूंढ़ती रही पुलिस 

रामपुर - उत्तरप्रदेश के रामपुर से एक मामले सामने आया हैं, जहा सपा नेता ने पुलिस की आंखो में धुल झोंकी।

रामपुर – उत्तरप्रदेश के रामपुर से एक मामले सामने आया हैं, जहा सपा नेता ने पुलिस की आंखो में धुल झोंकी। पुलिस तलाश करती रही और सपा नेता उन्हें चमका देते हुए निकल गए। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खान के समर्थन के लिए रामपुर दौरे पर पहुंचे थे। इस वजह यहां प्रदेश भर से सपा कार्यकर्ता पहुंचने लगे, जिसके मद्देनजर रामपुर में धारा 144 लगा दी गई हैं। 

बता दे कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में पुलिस को नेताओं को रोकने के आदेश दिए हैं। लेकिन संभल में सपा नेताओं के आगे पुलिस फेल हो गई।

सपा नेता ने पुलिस से बचने के लिए दूल्हा का वेश धारण करना पड़ा। कार्यकर्ता नेता के पीछे बाराती की तरह चले। संभल जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने बताया की मैंने शेरवानी पहनी और चेहरा फूलों के सेहरा से चेहरा ढक लिया। मेरे साथ कार्यकर्ता बाराती बनकर चल रहे थे। और इस तरह हम रामपुर में प्रवेश हो गए। 

इनका आरोप है कि रामपुर प्रशासन सपा के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव से मिलने की अनुमति दे नहीं रहा था। इसलिए बारात की तरह जाना पड़ा। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।