रामेश्वर शर्मा जी आप अब ये बात कहकर मुस्लिमों और सिखों को लड़ाना चाहते है!- कांग्रेस नेता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंंने राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी पर नाम रखने की मांंग की हैं। जिसके बाद प्रदेश में बवाल मच गया हैं।
कांग्रेस, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की इस मांग पर हमलावर हो चली हैं।
दरअसल, सोमवार को प्रकाश पर्व के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोई बताए कि 500 साल पहले यहां किसका मकान था। पहले तो यह गुरुनानक टेकरी थी। वही नाम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां गुरुनानक जी के के चरण पड़े, ये भोपाल का सौभाग्य है कि, वो आज से 500 साल पहले भारत भ्रमण के दौरान राजधानी में रुके थे।
इधर, रामेश्वर शर्मा के इस बयान पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने जमकर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए रामेश्वर शर्मा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा की – हमारे सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त कर अनावश्यक खून बहाने से बाज़ आइए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा जी, भोपाल के ईदगाह का नाम बदलने की बात कह कर आप अब मुस्लिमों और सिखों को लड़ाना चाहते है! इस घिनौनी साजिश के पहले यह भी जान लीजिए कि, अमृतसर साहिब की नींव मियां मीरबांकी ने ही रखी थी।




