सभी खबरें
छतरपुर : जिले के खुले बोरवेल करें शीघ्र बंद -कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जारी किया आदेश

जिले के खुले बोरवेल करें शीघ्र बंद -कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जारी किया आदेश
छतरपुर से सुनील विश्वकर्मा की रिपोर्ट : – सागर संभाग के निवाड़ी जिले में बोरवेल में प्रहलाद के फंसने की घटना के पश्चात छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने विकास खंड में यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कोई भी बोरवेल खुला तो नहीं है । यदि कहीं बोरवेल खुला पाया जाता है तो उसको तत्काल सील बंद कराएं । कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये ।




