Congress MLA लक्ष्मण सिंह Corona Positive, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर की ये बात

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona) का कहर अभी भी बना हुआ हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले कोरोना की रफ्तार थमती हुई दिख रहीं हैं। लेकिन कहीं न कहीं अभी भी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बता दे कि आम आदमी से लेेेकर राजनेता तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
अब गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आई हैं।
जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील की हैं।
लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा- मैंने आज covid test कराया था,पॉजिटिव आया है,जो बंधु मेरे संपर्क में आये हैं,अपना टेस्ट करवा लें।शीघ्र स्वस्थ होकर फिर मिलेंगे।
वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा की – कांग्रेस के विधायक साथी श्री लक्ष्मण सिंह के अस्वस्थ होने का समाचार मिला हैं। मैं ईश्वर से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
मालूम हो कि प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 71 हज़ार के पार पहुंच चुके हैं।




