Indore: मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Congress नेता गड्ढे में गिरे, गंभीर रूप से हुए घायल
Indore – सोमवार को इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उनके पांव और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत देखकर उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर हैं।
दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने पर कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और उनके समर्थक केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ इसका प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के साथ आर्थिक मंदी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाने का भी कोशिश की गई।
हालांकि पुतला जलाने को लेकर इन प्रदर्शनकारियों वहां मौजूद पुलिस से इन सभी की तीखी नोक झोक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुतला जलाने से रोका और पुलिस कांग्रेसियों से पुतला छीनकर ले गई। जिससे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प होती रही। इसी झड़प के बीच कांग्रेस नेता घेरे गड्ढे में गिर गए।
मालूम हो कि अभी भी कई शहरों में धारा 144 लागू हैं। जिसमें धरना, प्रदर्शन, जुलूस, सभा करने पर प्रतिबंध हैं। इसके बावजूद कांग्रेसी प्रदर्शन करने गांधी भवन पहुंच गए। और ये हादसा हो गया।