लोकसभा का चुनाव किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच लड़ा गया था – साध्वी प्रज्ञा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया हैं।
सिंह ठाकुर ने कहा कि भोपाल की जनता धर्म और अधर्म में फर्क जानती हैं। वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने ये भी माना कि लोकसभा का चुनाव किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच लड़ा गया था। भोपाल की जनता ने उन्हें इसका जवाब उसी चुनाव में दे दिया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवा को आतंक कहने वाले लोगों का यहां से सफाया हो गया। यहां पर धर्म प्रेमी ही रह सकते हैं। धर्म पर चलने वाला व्यक्ति यहां राज कर सकता हैं।
वहीं, कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं कहती हूं समझ जाओ। अपने शब्द वापस नहीं लिये तो तुम्हारा बुरा हश्र होने वाला हैं। जिन्होंने आइटम कहा वो क्या अपनी पत्नी, बेटी, बहन को भी ऐसे ही शब्द बोलते हैं। उनकी ऐसी संस्कृति हैं।
इसके अलावा प्रज्ञा ठाकुर ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आते ही 500 वर्षों का कलंक मिटा दिया। उन्होंने भव्य राम मंदिर की शिला रखी। गृह मंत्री अमित शाह बने और धारा 370 हट गई. इसके साथ ही देश से पीड़ा हट गई।



.jpg)
