सभी खबरें

कुक्षी : आबकारी विभाग ने फरार आरोपी को गुजरात के बड़ोदरा से किया गिरफ्तार 

आबकारी विभाग ने फरार आरोपी को गुजरात के बड़ोदरा से किया गिरफ्तार 

कुक्षी से मनीष अमले की रिपोर्ट : – कुक्षी-आबकारी वृत्त कुक्षी के अपराध  डम्पर वाहन क्रमांक GJ06ZZ7161 से परिवहन की जा रही 250 पेटियों में भरी 2250 बल्क लीटर जप्त विदेशी व्हिस्की तथा रम शराब के प्रकरण में फरार आरोपी वाहन स्वामी सुरेश पिता गरदाल भाई वंजारा निवासी  गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार कर आज  न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज गया । प्रकरण में अभी विवेचना जारी  है।सहायक आबकारी आयुक्त  यशवंत धनोरा जिला धार के द्वारा बनाई गई आबकारी वृत्त कुक्षी की टीम के सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, आरक्षक रतना अमलियार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसमें वड़ोदरा के पानीगेट पुलिस थाने के मुख्य आरक्षक भरत राणा का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button