सभी खबरें

अपने मंत्री के सार्वजनिक गाली पर अब मौन धरना क्यों नहीं? बेशर्म "ड्रामेबाज-शिवराज" जनता सबक सिखाएगी:- प्रेमचंद गुड्डू

अपने मंत्रियों के सार्वजनिक गाली पर अब मौन धरना क्यों नहीं? बेशर्म ड्रामेबाज शिवराज जनता सबक सिखाएगी:- प्रेमचंद गुड्डू

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:-  मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले सियासी घमासान जारी है. शिवराज कैबिनेट के मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अपनी बात को सही साबित करने के लिए उन्होंने अपने बयान में भगवान श्री राम के पिता राजा दशरथ तक को घसीटा. इसके बाद कांग्रेस उन पर लगातार हमलावर हो रही है. कांग्रेस का कहना है कि या मंत्री अपने आप को सही साबित करने के लिए इस तरह से गिर गए है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम तक को नहीं छोड़ रहे हैं.. 

 इसी बीच आज कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेमचंद गुड्डू ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज के मंत्री का महापाप,
रखैल कहने के बाद भगवान राम की मॉं पर टिप्पणी,अब सार्वजनिक गाली गलौज;
 शिवराज सिंह चौहान
अब मौन धरना क्यों नहीं..?
भगवान राम की माँ पर टिप्पणी से बीजेपी आहत नहीं होती..?
बेशर्म ड्रामेबाज़ों, 
जनता तुम्हारा असली चेहरा देख रही है… 
 वही लगातार मंत्री बिसाहूलाल चर्चा में बने हुए थे कि आज उनका एक वीडियो फिर से  वायरल हुआ है. जिसमें उन्होंने रिवाल्वर निकालकर अपने ही कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकियां दी है और भद्दी भद्दी गालियां देते भी नजर आए..

मंत्री बिसाहूलाल का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कार्यकर्ता से गाली-गलौच और पैसे मांगने की बात कर रहें हैं। इतना ही नही वीडियो में बिसाहूलाल कार्यकर्ता से रिवॉल्वर दिखाते हुए गाली- गलौच कर रहे है और 18 हजार रुपए लाने की भी बात कर रहे हैं। बिसाहूलाल कह रहे है कि अगर ज्यादा बोले तो गोली मार दूंगा। 

 MP कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे माँगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियाँ।

शिवराज जी,
—ये आदमी आपकी पार्टी के लिये बिल्कुल फ़िट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना।

“बेशर्म बीजेपी, बेनक़ाब बीजेपी” 

 यहां देखें वीडियो:- 

https://twitter.com/INCMP/status/1319123167462354946?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button