सभी खबरें

शाहरुख-सलमान, साधु-शैतान, रावण-मर्यादा पुरुषोत्तम के बाद अब मप्र राजनीति में हुई कौरव पांडवों की एंट्री, महाभारत का हो चुका है शंखनाद

शाहरुख-सलमान, साधु-शैतान, रावण-मर्यादा पुरुषोत्तम के बाद अब मप्र राजनीति में हुई कौरव पांडवों की एंट्री, महाभारत का हो चुका है शंखनाद

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- आज मध्य प्रदेश में 28 उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन पत्र की रीलॉन्चिंग की. इसमें इस बार राहुल गांधी को भी जगह मिली है. बता दें कि पिछले वचन पत्र में राहुल गांधी की तस्वीर गायब थी कमलनाथ के साथ सिर्फ इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी तस्वीरों में थीं. 

 वचन पत्र जारी होने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाभारत का “शंखनाद” हो चुका है, इंद्रप्रस्थ का सिंघासन “कौरवों” के कुकर्मों से “कराह” रहा है, परिवर्तन सुनिश्चित् है। आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया.

 मध्यप्रदेश में अब शाहरुख- सलमान साधु शैतान, रामायण मर्यादा पुरुषोत्तम के बाद अब कौरवों और पांडवों की एंट्री हो चुकी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि महाभारत का शंखनाद हो चुका है. कौरवों को जनता सबक सिखाएगी. कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पांडव और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कौरवों की संज्ञा दी है. 

 उपचुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है, दोनों ही पार्टी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं. अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि उपचुनाव में जीत किसके हाथ लगती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button