सभी खबरें

ताली बजाने से भागता है CORONA – बीजेपी नेता का बयान

मध्यप्रदेश/भिंड – एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही कांग्रेस-भाजपा (Congress-BJP) के तमाम बड़े नेता अपने अपने उम्मीदवारों को लिए जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी बड़ी सभाएं भी की जा रहीं हैं।

इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj) ने गुरुवार को मालनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को अपने निशाने पर लिया।

सीएम शिवराज ने कहा इस उपचुनाव (By Election) में कांग्रेस बोरा सी गई हैं। कमलनाथ यह तक नहीं समझ पाए कि दिग्विजय सिंह कि किस कलाकारी से उनकी सरकार चली गई। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस (Congress) ईमानदारी से काम करेगी लेकिन ऐसे काम किए कि सवा साल में उनके पापों का घड़ा भी भर गया और एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बन गए।

इसी दौरान भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य (Lal Singh Arya) एक बेतुका बयान दे बैठे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।

दरअसल, सभा में लोगों से सीएम शिवराज के लिए अभिवादन करने की अपील करते हुए लाल सिंह आर्य ने तालियां (Clapping) बजाने को कहा। इसी बीच लाल सिंह आर्य ने कहा कि ताली बजाना भी योग हैं। इससे कोरोना भागता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button