सभी खबरें
रायसेन : परासिया नदी में ऑटो चालक सहित बहा ऑटो

* परासिया नदी में ऑटो चालक सहित बहा ऑटो*
तेज़ बारिश होने से पुलिया पर था पानी
मैजिक चालक ने भरे पानी मे डाला मैजिक
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट
रायसेन- भारी बारिश के चलते गैरतगंज तहसील के भानपुर गढ़ी स्थित परासिया नदी में तेज बहाव एवं रपटे पर पानी आ जाने के बीच नदी पार करने के प्रयास में एक ऑटो चालक ऑटो सहित पानी मे बह गया। अन्य ऑटो सवार व्यक्ति सुरक्षित बच गए। तेज़ बारिश होने से नदी उफ़ान पर थी, इस बीच ऑटो चालक ने पानी में ऑटो डाल दिया।एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एंव थाना प्रारी डीडी आज़ाद पुलिस अमले के मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पानी मे बहे व्यक्ति की तलाश कर रही है।




