सभी खबरें
कोरोना महामारी के बीच सोने-चांदी के भाव में आया ज़बरदस्त उछाल, अब इतना पंहुचा दाम

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना महामारी के कारण जहां आम आदमी परेशान हैं। तो वहीं बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर को और तोड़ दिया हैं। राशन, पानी के साथ तेल, पेट्रोल के दामों के बाद अब सोने चांदी के दामों में भी ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ हैं।
जानकारों का कहना है कि कोरोना काल में लोग सोने में तेजी से निवेश कर रहे हैं। शायद यही वजह रही कि पिछले कुछ समय में सोने के दामों में रिकॉर्ड तेज़ी आई और वो 50 हजार रूपये (प्रति तोला) को पार कर गया।
बता दे कि राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सोने के भाव में 1500 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ। इस तरह अब 23 कैरेट में एक तोला सोना (10 ग्राम) 58 हजार रुपए तक पहुंच गया। पिछले दो हफ्तों में सोने के दाम में ये रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हैं।
वहीं, चांदी की चमक भी साढ़े 68 हजार प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।



