सभी खबरें

इंदौर : मंत्री तुलसी सिलावट का बंगला सील, ये है बड़ा कारण

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। राजधानी भोपाल और इंदौर में कोरोना का ज़्यादा संक्रमण देखा जा रहा हैं। यहां आए दिन कोरोना मरीज़ों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। जिसको देखते हुए एहतियात जारी हैं। 

इस कड़ी में अब इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का बंगला सील कर दिया गया हैं। दरअसल तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी के संक्रमित होने के बाद उनकी बहन भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं। बावजूद इसके आवाजाही जारी थी। जिसके बाद प्रशासन ने बंगले को बेरिकेट लगाकर कंटेनेमेंट एरिया घोषित कर सील कर दिया हैं। मालूम हो कि सिलावट फिलहाल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश में अब तक 35,365 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 939 लोगों की मौत हो चुकी है और 25,394 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button