सभी खबरें

भीषण विस्पोट से देहली लेबनान की राजधानी बेरूत, 73 लोगों की मौत, 4 हज़ार से ज़्यादा घायल…

लेबनान/बेरूत – लेबनान (Lebanon) की राजधानी बेरूत (Beirut blasts) में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मंगलवार शाम देर शाम तट के पास खड़े एक जहाज में भीषण विस्फोट हो गया।

इस हादसे में अब तक 73 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और क़रीब 4000 लोग ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएफ़पी से एक चश्मदीद ने कहा कि विस्पोट इतना ज़ोरदार था कि आसपास की सभी इमारतें ध्वस्त हो गई। चारों तरफ़ शीशे और मलबे बिखरे पड़े हैं।धमाके की आवाज़ पूर्वी भूमध्यसागर में 240 किलोमीटर दूर साइप्रस तक सुनाई पड़ी हैं।

धमाका इतना भीषण था कि 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद घरों को नुकसान पहुंचा हैं। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि धमाके से कारें तीन मंजिल तक उछल गईं और पास मौजूद कई बिल्डिंग्स एक पल में धराशायी हो गईं। 

हालांकि, ये विस्पोट कैसे हुआ इसको लेकर अभी किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ हैं। 

अधिकारियों का कहना है कि एक गोदाम में भारी विस्फोटक सामग्री स्टोर थी और वहीं धमाका हुआ हैं। 

धमाका कैसे हुआ इसकी जांच अभी जारी हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री हसन दिआब ने इसे भयावह बताया है और कहा है कि जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button