सभी खबरें

जबलपुर : कोरोना का विस्फोट, 1 दिन में 125 संक्रमित, टूटे सभी रिकार्ड

जबलपुर, कोरोना का विस्फोट शुक्रवार को शहर में हो ही गया। एक दिन में 125 संक्रमितों की संख्या सुनकर सभी सन्न दिखे। दोपहर तक जिस बाजार में भारी भीड़ दिखी वहां शाम तक सन्नाटा पसर गया। ईद और राखी की खरीददारी के लिए फुहारे से लेकर पूरा बाजार नियमों को ताक पर रखकर खुला दिख रहा था। लोगों के चेहरों पर न तो मास्क था और न ही कोरोना का डर…२४ घंटे में १२५ संक्रमितों की संख्या ने सभी को एक बार फिर लॉक डाउन की याद दिला दी। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर 51 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं 125 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये मरीजों में एक को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से, एक को मिलेट्री हॉस्पिटल से, दो को मेट्रो हॉस्पिटल से, छह को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से, सोलह को होम आइसोलेशन से और 25 को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है । आज गुरुवार को डिस्चार्ज किये गये इन 51 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में अब तक 829 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान पॉजिटिव मिले 125 व्यक्तियों को मिलाकर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1304 पहुँच गई है । आज दो व्यक्तियों की हुई मृत्यु को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक 29 लोगों की मृत्यु हो चुकी है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 446 हो गये हैं। 

 

*जबलपुर में 14 दिन का सख्त लॉक डाउन लगाया जाना आवश्यक*

प्रदेश कोरोना सलाहकार समिति के सदस्य डॉ जितेंद्र जामदार ने जबलपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार से अपील की है कि आगे 15 दिनों के लिए जबलपुर में सख्त लाक डाउन लगाया जाए। डॉ जामदार ने नागरिकों से अपील की है कि वे जबलपुर में बढ़ते संक्रमण में स्वेच्छा से लॉक डाउन अपना कर सहयोग करें और अपने आसपास सभी को बचाव के साधन अपनाए जाने के लिए प्रेरित भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button