आयुष टीम द्वारा डही में घर घर जाकर त्रिकूट चूर्ण का किया वितरण

आयुष टीम द्वारा डही में घर घर जाकर त्रिकूट चूर्ण का किया वितरण
कुक्षी/डही/मनीष आमले :- आयुष टीम डही द्वारा आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ हंसा बारिया के मार्गदर्शन में डही के कंटेंटमेंट एरिया डही में सुराणी, धर्मरायरोड डही ,आशापुरी कालोनी में जीवन अमृत योजना के तहत त्रिकूट चूर्ण के पैकेट घर घर जाकर वितरण किये साथ ही काढ़ा बनाने की बिधि भी बताई ।काढ़ा वितरण में नोडल अधिकारी डॉ घनश्याम मीणा ,डॉ हेमंत तड़वाल ,डॉ राय सिंह मौर्य ,इंदरसिंह बघेल गीता मेम ,हीरालाल डावर एरिया की आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

आयुष विभाग विभाग के डॉक्टर मीणा ने बताया कोरोना संक्रमण कॉल के प्रारंभ से ही आयुष विभाग द्वारा कुक्षी क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार सभी क्षेत्रों में घर घर पहुंच कर त्रिकूट काढ़ा का वितरण लगातार किया जा रहा है वही विभाग द्वारा कंटेंटमेंट क्षेत्रों में विशेष रूप से काढ़ा का वितरण किया जाता है यह काढ़ा स्वास्थ्य को लेकर काफी लाभदायक है काढ़ा वितरण के साथ ही इसकी विधि भी बताई जाती है




