सभी खबरें

पूर्व मंत्री ने सनसनीखेज बयान देकर कांग्रेस की बढ़ाई धड़कने, बताया कितने ओर विधायक है भाजपा के संपर्क में… 

मध्यप्रदेश/रायसेन – मध्यप्रदेश की खाली पड़ी 26 सीटों पर जल्द ही उपचूनाव होने हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई हैं। हालही में दो कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

इसी बीच पूर्व मंत्री ने सनसनीखेज बयान देते हुए प्रदेश की हलचल को ओर तेज़ कर दिया हैं। उपचुनाव से पहले पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी तो शुरुआत हैं। कई कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में हैं। 

उन्होंने कहा अब और एक-एक करके विधायक कांग्रेस छोड़कर आ रहे हैं| अभी भी कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। जबकि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 माह के कार्यकाल में कुछ नहीं किया। अपने विधायकों की बात नहीं सुनी। यहीं करण है कि एक साथ 22 विधायक भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि अभी और भी विधायक हमारे संपर्क में हैं। 

रामपाल सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में आ रहे विधायकों को सेट करने में दिक्कत आ रही है लेकिन उनको संतुष्ट करना पड़ेगा। बता दे कि मंत्रिमंडल विस्तार और विभाग बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस से आए विधायकों को सेट करने में भाजपा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button