अधिकारी पहुंचे खण्डवा, रेक पाइंट पर लोड कराया जिले के लिये यूरिया

अधिकारी पहुंचे खण्डवा, रेक पाइंट पर लोड कराया जिले के लिये यूरिया
बड़वानी / हेमंत नागजीरिया :- जिले में यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये उपसंचालक कृषि केएस खपेड़िया तथा जिला विपणन अधिकारी ज्ञानेश्वर काकोटे ने खण्डवा रेक पाइंट पर पहुंचकर ट्राॅसपोटर्स से चर्चाकर सुनिश्चित करवाया है कि जिले को आवंटित यूरिया खाद की मात्रा को अविलम्ब जिले में भेजा जाये । जिससे जिले के किसानो को यूरिया खाद के लिये परेशान न होना पड़े । इस दौरान अधिकारियों ने अपने समक्ष ट्रेन की बोगी से यूरिया खाद के बैग उतरवाकर ट्रको में लोड करवाकर जिले की ओर रवाना किया है।

उपसंचालक कृषि केएस खपेड़िया ने ट्राॅसपोटर्स से चर्चा के दौरान उन्हें चेताया कि बड़वानी जिले को आवंटित खाद की मात्रा को अविलम्ब परिवहन करवाकर जिले में पहुंचवाया जाये । जिससे जिले के किसानो को उनकी आवश्यकता का यूरिया सहित अन्य खाद की बोरी सत्त मिलती रहे ।





