सभी खबरें

कांग्रेस ने भाजपा के इस दिग्गज नेता को दिया था पार्टी में शामिल होने का ऑफर, हुआ बड़ा खुलासा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद और मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। इस खुलासे के बाद प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया हैं। 

दीपक जोशी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता दिया था। दरअसल, पिछले दिनों दीपक जोशी ने पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज होकर कहा था कि उनके पास अन्य सियासी विकल्प भी खुले हैं। 

दीपक जोशी का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस के इस ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि वो भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगे। हालांकि, इस दौरान दीपक जोशी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं से उनके दोस्ताना संबंध है, लेकिन वे भाजपा कभी नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button