सभी खबरें

जबलपुर :- शौच करने गई महिला की धारदार हथियार से की गई हत्या, वजह अब तक नहीं आ पाई सामने

जबलपुर/अजय पिंटू शुक्ला :– जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम पंचायत नांदघाट का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. नांदघाट में सुबह 6 बजे एक महिला रमा बाई विश्वकर्मा पति संजय विश्वकर्मा शौच के लिए रोड तरफ गई थी. जहां पर शौच करते वक्त  किसी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया.धारदार हथियार बका से तीन  बार हमला किया गया. गर्दन में हाथ में सिर में वार किया गया. महिला अभी कुछ सोच पाती कि उसकी हत्या हो चुकी थी. जिसमें की सिहोरा थाना प्रभारी मौके स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं एवं एसडीओपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है की हत्या किन कारणों से की गई है. हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया मौके स्थल पर धारदार हथियार बका घटनास्थल के कुछ दूर से पुलिस ने बरामद किया गया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button