एफआईआर लिखने में लापरवाही ,सीएम हेल्पलाइन में 21 जून तक 3856 शिकायतें हुई दर्ज

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – : सीएम(CM) हेल्पलाइन(Helpline) के जरिए गृह विभाग(Home Department) को मिली शिकायतों में ये जानकारी सामने आई है। कोरोना(Corona) काल में भले ही पुलिस ने सामान्य दिनों से ज्यादा और अच्छा काम किया हो परन्तु लोगों को अभी भी पुलिस कार्यप्रणाली से शिकायतें हैं। टोटल लॉकडाउन (Lockdown) यानी 1 अप्रैल से 31 मई के तक पुलिस विभाग की 487 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की हुईं थीं। परन्तु अनलॉक-1(Unlock) में यानी लॉकडाउन खुलते ही जून के 21 दिनों में ही इन शिकायतों की संख्या में 7 गुना तक इजाफा हुआ है। सीएम हेल्पलाइन में 21 जून तक 3856 शिकायतें दर्ज हुई है।
अब बताया गया है कि इनमें से तो एक तिहाई शिकायतें सिर्फ एफआईआर(FIR) दर्ज करने में लापरवाही बरतने को लेकर हैं। पुलिस भले ही हर शिकायत की रिपोर्ट लिखने में मुस्तैदी का दावा करे लेकिन लोगों को एफआईआर दर्ज कराने में दिक्कत आ रही है।लॉकडाउन के टाइम अपराधों में कमी आई क्योंकि लोग घर से बाहर नहीं निकले परन्तु अनलॉक होते ही अपराधों की संख्या अचानक बढ़ गई और लोग पुलिस तक पहुंचने लगे और पुलिस रवैये के खिलाफ शिकायतें आने लगीं।
ये रही है शिकायतों की स्थिति – :
– : 1 अप्रैल से 31 मई तक
– : गृह विभाग को मिलीं कुल शिकायतें – 487
– : शिकायतों का निपटारा 45.59%
– : एफआईआर से जुड़ी शिकायतें 142
अभी 1 जून से 21 जून तक – :
– : गृह विभाग को मिलीं कुल शिकायतें 3856
– : शिकायतों का निपटारा 45.07%
– : एफआईआर से जुड़ी शिकायतें 1254
इस संबंध में मिली है शिकायतें – :
– : एफआईआर ना लिखना,व देरी से लिखना या संबंधित धाराओं में न लिखना 1254
– : आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी ना करना, राजीनामा के लिए दबाव डालना पर 1077
– : विवेचना में देरी, एक पक्ष से मिलकर उचित कार्यवाही ना करना पर 546
– : पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक ना होना, अनावश्यक मारपीट या परेशान करना पर 146
– इन जिलों से इतनी शिकायतें है – :
1 – : रीवा – 227
2 – : इंदौर – 215
3 – : ग्वालियर – 188
4 – : सतना – 184
4 – : सागर – 154
5 – : मुरैना – 146
6 – : भोपाल – 132
7 – : सीधी – 122
8 – : उज्जैन – 119
9 – : छतरपुर – 118
10 – : भिंड – 109
11 – : शिवपुरी – 108
12 – : सिंगरोली – 106
13 – : जबलपुर – 103
ये जनवरी से जून तक की स्थिति है – :
अब इस साल 2020 के पहले 6 महीनों में यानी 1 जनवरी से जून तक सीएम हेल्पलाइन में गृह विभाग से संबंधित 45997 शिकायतें दर्ज की गईं। इन में से करीब 14000 शिकायतें सिर्फ एफआईआर से जुड़ी हुई हैं। इनमें से 63 % शिकायतों का निपटारा पुलिस ने कर दिया है। इस निपटारे में लोगों ने संतुष्टि भी जताई है। इस दौरान इंदौर, भोपाल और ग्वालियर से सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।
लॉकडाउन में पुलिस ने बहुत काम किया है। इस टाइम लोग घरों में रहे इसलिए अपराधों नहीं हुए और शिकायतों की संख्या भी कम रही है। जो शिकायतें बढ़ी हैं उनका विश्लेषण किया जाएगा। पुलिस लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।
विवेक जौहरी डीजीपी




