राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफ़ा

गुजरात – कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) को देखते हुए राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) को टाला गया था, लेकिन अब इसका बिगुल बज चुका हैं। बिगुल बजते ही हल चल भी तेज हो गई हैं। लेकिन इन सबके बीच गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) को तगड़ा झटका लगा हैं। खबर है कि गुजरात कांग्रेस के दो विधायकों (MLAs) ने इस्तीफा दे दिया हैं।
सूत्रों का कहना है कि कर्जन विधायक अक्षय पटेल (Akshay Patel) और कपराडा के विधायक जीतू चौधरी (Jitu Chaudhary) ने इस्तीफा (Resignation) दे दिया हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपुष्ट खबरें हैं कि एक और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं।
अगर दो विधायकों के इस्तीफे की बात मान कर चलें तो राज्य (State) में फिलहाल कांग्रेस (Congres) के पास 66 विधायक हैं। इससे पहले मार्च में गुजरात कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। तब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 हो गई थी।
बता दें कि गुजरात में जो चार राज्यसभा सीटें (Rajya Sabha Seats) खाली हुई हैं। उनमें से तीन पहले बीजेपी (BJP) के पास थीं और एक कांग्रेस के पास। कांग्रेस ने इस बार अपनी मजबूत स्थिति देख दो उम्मीदवारों को उतारा था। लेकिन अब उसकी संख्या घटती जा रही हैं।

.jpg)


