सभी खबरें

प्रदेश के इस शहर में कोविड -19 मरीजों की रिकवरी रेट है बेहतर ,जाने शहर में कितने है अभी कोरोना वायरस के मरीज

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : जिले में अब बड़ी संख्या में कोविड-19(Covid) के मरीजों  स्वस्थ्य होने पर मेडिकल कॉलेज(Medical College) में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की संभागायुक्त महेशचंद्र चौधरी Mahesh chandra chaudhary) ने सराहना की है। यहां के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ के काम को सराहा।कोरोना(Corona) वायरस से निपटने की तैयारि पर भी मंथन किया गया  है ,संभागायुक्त महेशचंद्र चौधरी मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय में चिकित्सा अधिकारियों की  बैठक में यहा के कोरोना मरीजों के उपचार की  व्यवस्थाओं की समीक्षा भी किया है । जबलपुर में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट को प्रदेश भर में सबसे बेहतर  है । चौधरी ने बैठक में मेडिकल कॉलेज में आने वाले टाइम में कोरोना से निपटने की गई तैयारियों पर भी चिकित्सा अधिकारियों के साथ चर्चा भी की है।

पैरामेडिकल स्टाफ बढाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जबलपुर के आसपास के जिलों में कोविड-19 मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने का भी  निर्देश दिए हैं। यहा के बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ नर्सिंग स्टॉफ तथा पैरामेडिकल स्टॉफ की संख्या भी बढ़ानी होगी। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप कसार(DR . Pradip ksaar) , अधीक्षक डॉ. राजेश तिवारी(DR.Rajesh tiwari) के साथ कई अधिकारी मौजूद थे

आईसीएमआर(ICMR ) लैब से मिली 28 सैंपल की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 2  मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए  व्यक्तियों में एक तो राजा टेंट हाउस वाली गली के सामने मन्नूलाल अस्पताल के पास रहने वाली 36साल की महिला और दूसरा छोटी ओमती पुत्री शाला स्कूल के पास किराए के मकान में रहने वाले निजी सफाईकर्मी 45 साल का पुरुष शामिल है।

जबलपुर में कोरोना वायरस से 10वीं मौत की पुष्टि अभी हो चुकी है। कोरोना वायरस का शिकार बनने वाले का नाम दादूराम दुबे(Daduram dube73वर्षी रविंद्र नगर के निवासी आधारताल के है। 25 मई को इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिवआई थी।कहा जा रहा है कि  इनको सांस लेने में परेशानी के साथ मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी भी थी। उनके  दोनों फेफड़ों में निमोनिया भी हो गया था। 24 मई को भर्ती किया गया था और अब उनका निधन हो गया। इस प्रकार अब तक 179 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार  जिले में एक्टिव केस की संख्या 51 रह गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button