सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, कहा विकास के लिए दे दूंगा अपनी जान
मध्यप्रदेश/ग्वालियर : मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी गर्मा गर्मी बढ़ती जा रहीं हैं। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। दरअसल, 27 सीटों पर होंने वाले उपचुनावों में 16 सीटें ग्वालियर-चंबल की हैं। इस क्षेत्र को सिंधिया का गढ़ माना जाता हैं। बता दे कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की नज़र इन 16 सीटों पर हैं।
यहीं कारण है कि मेहगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया हैं। 15 महीने में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
सिंधिया यही नहीं रुके उन्होंने कहा- मैं कांग्रेसियों को बता देना चाहता हूं कि ये सिंधिया परिवार का खून है जब भी जनता के साथ वादाखिलाफी होगी तो सिंधिया परिवार का मुखिया जनता के लिए तलवार और ढाल लेकर उतरता रहेगा।
उन्होंने कहा कि मैं मेहगांव की जनता को कहना चाहता हूं कि अगर मेरे खून की जरूरत पड़ी तो मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान भी दे दूंगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में जैसे जैसे उप चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे प्रदेश की सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। साथ ही साथ बयानबाज़ी का दौर भी ऊपर चढ़ता जा रहा हैं।