सभी खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ : नही रहे प्रख्यात संत देवप्रभाकर शास्त्री(दद्दा जी)

भोपाल डेस्क 

गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का आज स्वर्गवास हो गया। उनको कल स्पेशल विमान के जरिए दिल्ली से पहले जबलपुर फिर कटनी ले जाया गया था। लेकिन दद्दा जी की हालत गंभीर बनी हुई थी। वे वेंटीलेटर पर ही थे और उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था। उनके देहांत कि जानकारी उनके शिष्य और विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने ट्वीट के जरिये दी है।

उनके देहांत के बारे में जानकारी देते हुए पाठक जी ने लिखा कि, “परम् पूज्य गुरूदेव पं. देवप्रभाकर जी शास्त्री दद्दाजी की देवतात्मा ने अपना शरीर त्याग दिया। परम पूज्य गुरूदेव आपने देह त्यागा है किंतु आप सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे। परम पूज्य गुरुदेव आपको कोटिशः दण्डवत् चरणवंदन प्रणाम नमन्।”

 

परम् पूज्य गुरूदेव पं. देवप्रभाकर जी शास्त्री दद्दाजी की देवतात्मा ने अपना शरीर त्याग दिया।

परम पूज्य गुरूदेव आपने देह त्यागा है किंतु आप सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे।

परम पूज्य गुरुदेव आपको कोटिशः दण्डवत् चरणवंदन प्रणाम नमन् ।

— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) May 17, 2020 “>http://

परम् पूज्य गुरूदेव पं. देवप्रभाकर जी शास्त्री दद्दाजी की देवतात्मा ने अपना शरीर त्याग दिया।

परम पूज्य गुरूदेव आपने देह त्यागा है किंतु आप सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे।

परम पूज्य गुरुदेव आपको कोटिशः दण्डवत् चरणवंदन प्रणाम नमन् ।

— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) May 17, 2020

 

शनिवार को बिगड़ी थी तबियत 

बता दें कि गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। अचानक से शनिवार को उनकी तबियत कुछ ज्यादा खराब हो गई और उनके चाहने वालों को यह चीज परेशान कर गई। शनिवार की रात अचानक से दद्दा जी को सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया था। जिसके बाद कल रात तकरीबन 8:00 बजे दो निजी हवाई जहाज जबलपुर के लिए उड़े थे और दद्दा जी को लेने के लिए उनके अनुयाई बड़ी संख्या में डुमना विमानतल पर पहुंचे थे। दादा जी को एंबुलेंस में बिठाकर कटनी ले जाया गया था जहां उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई।। बता दे दद्दा जी महाकौशल के जाने-माने सुनते हैं और इनके शिष्य बड़े-बड़े नेता मंत्री सहित कई अभिनेता भी हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button