सभी खबरें

Lock Down 4 : इन 12 राज्यों के 30 शहरों में नहीं मिलेंगी कोई राहत, देख ले कहीं आपके शहर का नाम तो नहीं

नई दिल्ली – कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से बचने के लिए देशभर में लगाया गया लॉकडाउन (Lockdown) का तीसरा चरण आज खत्म हो रहा हैं। आज गृह मंत्रालय (Home Ministry) की और से लॉक डाउन के चौथे चरण को लेकर घोषणा की जा सकती हैं। 

बताया जाता है कि सरकार की ओर से लॉकडाउन के चौथे चरण में जहां कुछ जिलों को रियायत दी जा सकती है तो वहीं कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों (Corona Hotspots Area) में और भी ज्यादा सख्ती की जा सकती हैं।

हालांकि, इससे पहले शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में इन 12 राज्यों के 30 शहरों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और इन जिलों में किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं देने का फैसला लिया गया हैं।

यहां जानें वो शहरों के 30 शहर जहां छूट के आसार नहीं

  • राज्य               शहर
  • महाराष्ट्र – मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, ठाणेख् पालघर, सोलापुर और पुणे
  • तमिलनाडु – विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, अरियालुर, ग्रेटर चेन्नई और तिरुवल्लूर
  • पश्चिम बंगाल – हावड़ा और कोलकाता
  • राजस्थान – जयपुर, जोधपुर, उदयपुर
  • गुजरात – वडोदरा, अहमदाबाद, और सूरत
  • उत्तर प्रदेश – आगरा और मेरठ
  • दिल्ली – ज्यादातर ​इलाके
  • मध्यप्रदेश – भोपाल और इंदौर
  • आंध्र प्रदेश – कुरनुल
  • पंजाब- अमृतसर
  • ओडिशा – बरहमपुर
  • तेलंगाना – ग्रेटर हैदराबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button