सभी खबरें

Corona Update – : राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1019, जबकि 38 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश /भोपाल (Bhopal) – :  मध्य प्रदेश(Madhyapradesh) की राजधानी भोपाल में  एक बार फिर 57 कोरोना(Corona ) वायरस पॉजिटिव आई है | जिसके साथ ही  प्रदेश में संक्रमित लोगो की संख्या 1019  हो  गई है। और अब तक 38 लोगों की मौत हो गई  है तथा  580 मरीज स्वस्थ होकर लौट गए हैं। राजधानी में लगातार हो रही सैंपलिंग और सख्ती के बाद भी संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है। भोपाल शहर देश में 11वें सबसे संक्रमित शहर में शामिल हो गया है।जहां कि  संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 से ऊपर है। सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र(Maharashtra )में 17 हजार हो गये  हैं। इसके बाद दिल्ली(Delhi) में 9333 और चैन्नई (Chennai)में 5947 संक्रमित मरीज हैं। भोपाल में शनिवार को 63 नए पॉजिटिव मिले हैं। जो कि  अभी तक एक दिन में संक्रमित मरीज मिलने का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इसमें से सऊदी से इंदौर और फिर भोपाल पहुंचे कुवैत में फंसे भारतीय छात्रों एवं पर्यटकों में से 18 नए कोविड -19 (Covid) पॉजिटिव आ गए हैं। वहीं 2 पॉजिटिव शुक्रवार को मिले थे। इस तरह कुवैत से आए 234 में से 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को चिरायु अस्पताल(Chirayu Hospital) में भर्ती करवा दिया गया है। इसमें अधिकांश लोग केरल(Kerala), बंगाल(Bengal), उप्र(UP) गोवा(Gova) के हैं। इधर, शनिवार राजधानी में 3  कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। इसके बाद शहर में मौत का आंकड़ा 38 पर पहुंच गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button