प्रदेश ने शुरु किया मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना, जानिए क्या होगा इसका आपको फायदा

प्रदेश ने शुरु किया 'मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण' योजना, जानिए क्या होगा इसका आपको फायदा
कोरोना वायरस महामारी से पूरे प्रदेश की सुरक्षा करने वाले लोगों के लिए अब शिवराज सरकार लेकर आई है नई योजना जिसका लाभ योद्धाओं को आसानी से मिल सकेगा। काम कर रहे योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा घोषित 'मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण' के विस्तृत कार्य-योजना आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह योजना भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के अन्तर्गत विशेष बीमा योजना पर आधारित है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की योजना का विस्तार कर उसमें स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा, नगरीय विकास गृह, राजस्व एवं स्थानीय निकायों में काम कर रहे कर्मियों को भी जोड़ा है।
योजना का किसे मिलेगा फायदा
योजना में लाभान्वित होने वाले पात्र कर्मी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग के सभी सफाई कर्मचारी, वार्डबॉय, नर्स, आशा कार्यकर्ता, पैरामेडिक्स, तकनीशियन, डॉक्टर, विशेषज्ञ और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता होंगे। इसके अलावा नगरीय विकास के सभी सफाई कर्मी, राजस्व, गृह, नगरीय विकास विभाग, शहरी और स्थानीय निकायों सहित अन्य उन विभाग के कर्मी जो कोविड-19 महामारी की रोकथाम में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिये राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अधिकृत हैं, वे पात्र होंगे।
जानिए क्या है इसके फायदे
योजना में पात्र कर्मी के भले के लिये उनके दावेदार को 50 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा। संगरोध अवधि (क्वारेंटाइन पीरियड) के दौरान या कोविड योद्धाओं के उपचार के लिये किसी भी प्रकार का खर्च कर्मचारी या उसके दावेदार को भुगतान या देय नहीं होगा। योजना में दी गई राशि पात्र कर्मी द्वारा व्यक्तिगत रूप से ली गई अन्य बीमा पॉलिसी अथवा शासन के कर्मी के लिये लागू बीमा योजना के तहत मिलने वाली राशियों के अतिरिक्त होगी।




