सभी खबरें

Corona In Bhopal : दो आईएएस अफसरों सहित करोंद सब्जी मंडी का थोक व्यापारी भी कोरोना पॉजिटिव

PC:Internet

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

भोपाल में भी कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। अब इसकी जकड़ में बड़े-बड़े अधिकारी आ रहे हैं। बता दें कि आईएएस अधिकारी और हेल्थ कारपोरेशन के एमडी जे विजय कुमार की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद दो और अफसरों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आये हैं। आईएएस अधिकारी और प्रमुख स्वास्थ्य सचिव पल्लवी जैन गोविल और अपर संचालक हेल्थ डॉ विणा सिन्हा की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा करोंद सब्ज़ी मंडी का व्यापारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद प्रशासन की मुश्किलें एयर बढ़ती नज़र आ रही हैं। अब भोपाल में संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है।

12 आईएएस अफसर Quarantine में

विजय कुमार की रिपोर्ट आने के बाद से 12 अधिकारी Quarantine में चले गए हैं।ये वो अधिकारी है जो विजय कुमार के साथ मीटिंग में शामिल थे या उनसे मिले थे। बाकी के दो अधिकारी भी इनके संपर्क में थे। उनके परिवारवालों की भी जांच की जा रही है। 150 और लोगों को प्रशासन ने अपनी निगरानी में रखा है।

थोक विक्रेता है सब्जी व्यापारी

करोंद सब्जी मंडी का व्यापारी अब्दुल गफ्फार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।यह थोक व्यापारी है और पूरे शहर में सब्जियां सप्लाई करता है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह मारकज़ से लौटे जमात के लोगों से तो नहीं मिला था। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इसके ग्राहक कौन-कौन थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button