उन लोगों से कोई सवाल नहीं पूछ रहा है जो देश को तोड़ने की बातें कर रहे हैं:कपिल मिश्रा

दिल्ली :अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली हिंसा को लेकर मचे घमासान के बीच अपने बयानों को लेकर गुरुवार को सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान में कुछ भी उकसाने वाला नहीं था ,मैं एक पुलिस अधिकारी से बात कर रहा था कि रास्ता साफ हो। यदि आप सड़क को अवरुद्ध करने वालों को आंदोलनकारियों और इसे साफ करने वाले को आतंकवादी कहेंगे तो यह आपके पूर्वाग्रह को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि उन लोगों से कोई सवाल नहीं पूछ रहा है जो देश को तोड़ने की बातें कर रहे हैं या फिर उनके छत से पेट्रोल बम मिले हैं। उनसे कोई सवाल नहीं किया जा रहा है मैंने सिर्फ सड़क खाली करने की बात कही। क्योंकि इससे 35 लाख लोगों को असुविधा हो रही थी और मुझे आतंकी कहा जा रहा है।
बता दें कि आप नेता ताहिर हुसैन के घर की छत पर पत्थर और देसी पेट्रोल बम के होने की आशंका जताई गई थी। जिस पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहा है कि अगर आप का कोई नेता दोषी पाया जाता है तो उसे दोगुनी सजा हो।
अभी तक दिल्ली हिंसा में कुल 48 f.i.r. दर्ज हो चुके साथ ही पुलिस अन्य 20 f.i.r. दर्ज करने की कार्रवाई करने जा रही है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा के मुताबिक दिल्ली पुलिस को 1000 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।जिनकी जांच कराई जा रही है फिलहाल प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है।




