सभी खबरें

इंडियन आइडल: जूते पॉलिश करने वाला बना हिंदुस्तान की आवाज़

इंडियन आइडल: जूते पॉलिश करने वाला बना हिंदुस्तान की आवाज़

रविवार रात टेलीविज़न शो 'इंडियन आइडल 11' का ग्रैंड फिनाले हुआ.जिसमें एक जूते पॉलिश करने वाला हिंदुस्तान के दिल में बस गया और शो का विनर बन गया। इस सीज़न को पंजाब के बठिंडा में रहने वाले सनी हिंदुस्तानी ने जीता. इंडियन आइडल 11 की ट्रॉफी अपने नाम करने के अलावा उन्होंने 25 लाख रुपए का इनाम भी जीता. इस शो के दो रनरअप प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपए का इनाम दिया गया है. पहले रनरअप रोहित राउत और दूसरी रनरअप ओंकना मुखर्जी रहीं.

बूट पॉलिश से 25 लाख जीतने वाले सनी की कहानी

सनी की कहानी संघर्ष और उम्मीदों से भरी हुई है जी हां बठिंडा के एक छोटे से मोहल्ले से निकलकर मुंबई तक पहुंचना और उस मायानगरी मुंबई में अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन करना जिस मुंबई में हर रोज़ लाखों लोग दूसरे शहरों से आते है इस उम्मीद के साथ कि उन्हें अपना नाम बनाना है लेकिन उनमें से कुछ ही होते है जो हिम्मत हारे बगैर संघर्ष की सीढ़ियां चढ़ते जाते है। सनी बताते हैं कि इस शो में आने से पहले वह जूते पॉलिश किया करते थे. उनकी मां सड़कों पर गुब्बारे बेचती थीं.साथ ही दूसरों के घरों से चावल मांगने तक जाया करती थीं. सनी कहते हैं कि यह उन्हें बहुत बुरा लगता था. इंडियन आइडल जीतने के बाद सनी बेहद खुश हैं कि अब उनकी मां को ये सारे काम नहीं करने होंगे. अब वह अपनी मां को हर वह खुशी देंगे, जिसकी वह हकदार हैं.

दोस्तों की बदौलत पहुंचे इंडियन आइडल

ज़िंदगी के शुरुआती दिनों में सनी ने जूते पॉलिश करने के अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर गाने गाकर अपना और अपने परिवार का गुज़ारा चलाते थे. सनी बताते है कि, “मुझे आज भी याद है जब मेरे दोस्त अक्सर मुझसे रिऐलिटी शो में जाने के लिए कहते थे, लेकिन मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं ऑडिशन दे सकूं. दोस्तों ने मुझे इंडियन आइडल 11 के लिए ऑडिशन देने को कहा था. फिर एक दोस्त ने मुझे पैसे भी उधार दिए.” सनी ने यह भी बताया, “मेरी मां मुझे ऑडिशन में नहीं जाने दे रही थीं. मैंने मां से एक मौका देने के लिए कहा और मेरी मां ने मुझे वह मौका दिया. मेरी कोई तैयारी नहीं थी. मैंने नुसरत साहब के दो-तीन गाने सुने हुए थे, वही गाने ऑडिशन में गाए और सिलेक्ट हो गया.”

शो में आयुष्मान ने दिया ऑफर

फिल्मों में मिले ऑफर्स को लेकर सनी बताते हैं कि उन्हें तब बेहद खुशी हुई, जब आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' का प्रमोशन करने फिनाले में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ पहुंचे. शो के दौरान उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल 11 का जो भी विनर होगा, उसे टी-सीरीज़ की अगली फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग का मौका मिलेगा.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button