सभी खबरें

"Box Office" पर छाया "Ayushmann Khurrana" का जादू, तीसरे दिन भी फ़िल्म ने मचाया धमाल

बॉलीवुड डेस्क – बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के फैंस इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) दर्शकों के फेवरेट हैं और ये बात उनकी हर फिल्म के साथ साबित होती जा रही हैं। 

बता दे कि इस फ़िल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस (Box Office) में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तीसरे दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेते हुए करीब 9.25-9.50 के आसपास कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फ़िल्म ने 10 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। 

इस हिसाब से 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection)' ने तीन दिनों में 30 करोड़ से ज़्यादा की रुपये कमाई कर चुकी हैं। इस कलेक्शन को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करने वाली हैं।

बता दे कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जितेंद्र कुमार के अलावा फिल्म में गजराज राव, नीना गुप्ता, मानवी गागरू, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता राजवार और पंखुड़ी अवस्थी हैं। शुभ मंगल ज्यादा सावधान  (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया हैं। इसे प्रोड्यूस आनंद एल राय ने किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button