सभी खबरें

Defence Minister : हम शुरू से मुस्लिमों में आत्मविश्वास भर रहे हैं, पर कुछ लोग उन्हें गुमराह करने में लगे हैं : राजनाथ सिंह

  • भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ जा ही नहीं सकती
  • फारूक उमर व मुफ्ती की जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना करेंगे

Bhopal desk, Gautam :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमान हमारे जिगर का टुकड़ा है। इनपर किसी भी तरह के राजनीती का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने साफ़ शब्दों में इस बात का खंडन किया कि भाजपा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने अपने दो रैलियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि मेरठ और मेंगलुरु में भी उन्होंने यही बात कही थी।

भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ जा ही नहीं सकती
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ताकते हैं जो लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। उन्होंमे कहा हम नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में शुरू से ही मुस्लिमो के अंदर के बसे डर को खत्म करने का काम कर रहे हैं। हम उनमे शुरू से ही आत्मविश्वास भरने की कोशिश कर रहे हैं।  रक्षामंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें हैं, जो उन्हें गुमराह कर रही हैं। लेकिन बीजेपी किसी भी स्थिति में भारत के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत से ही 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा दिया है।

कश्मीर पर क्या बोले
मोदी सरकार द्वारा पिछले वर्ष पांच अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटा दिया गया था, जिसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। इसी समय से एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से महबूबा मुफ्ती सहित दर्जनों राजनेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद से अधिकांश राजनेताओं को रिहा कर दिया गया है, मगर तीनों पूर्व मुख्यमंत्री और एक दर्जन राजनेताओं को अभी भी नजरबंद रखा गया है।  सरकार के फैसले का बचाव करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कश्मीर के हितों में कुछ कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी को इसका स्वागत करना चाहिए। सिंह ने कहा कि फारूक उमर व मुफ्ती की जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि जब वह बाहर आएं तो कश्मीर की स्थिति को सुधारने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button