सभी खबरें

BJP नेताओं ने दिग्विजय को बताया 26/11 आतंकी हमले का हैंडलर, सिंह ने "मोदी-शाह" को दी खुली चुनौती

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच बयानबाज़ी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन दोनों ओर से पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दे कि मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच नोकझोक का मामला तूल पकड़ा हुआ हैं। इसी बीच अब एक और विवाद ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं।  

दरअसल, मुंबई में 26/11 में हुए आतंकी हमले के ऊपर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब “लेट मी से इट नाऊ” में 26/11 के हमले का विस्तार से वर्णन किया हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की इस नई किताब पर प्रदेश में सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। बीजेपी नेताओं ने इस किताब को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला हैं। 

बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं जीवीएल नरसिंहम और अमित मालवीय ने किताब के आधार पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आतंकवादी हमले का हैंडलर बताया हैं। 

जिसके बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू हुए, और कहा कि मैं इन दोनो प्रवक्ताओं के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेज रहा हूँ।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि में 26/11 हमले का हैंडलर था तो अब तक मुझे पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई जबकि केंद्र में भाजपा की 6 साल से सरकार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि मुझपर कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button