जब सिंधिया को आया गुस्सा, चुनाव आयोग को लेकर कही ये बड़ी बात

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – गुरुवार को ग्वालियर दौर पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हो रही बयानबाज़ी की कड़ी निंदा की। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बेलगाम बयानबाज़ी हो रही हैं। हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाक,आतंकवादी, गोली मारो जैसे नारे सार्वजनिक रूप से मंच से लगाए जा रहे हैं। इन सभी बयानों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता सिंधिया ने नाराज़गी जताई हैं। साथ ही चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये एक दिन की बात नहीं है, कई दिन से ऐसे उदाहरण देखने को मिल रहे हैं, जिनमें राजनीति की भाषा का स्तर गिर गया हैं। सिंधिया ने कहा कि लगातार हो रहे स्तरहीन शब्दों के प्रयोग की निंदा होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने चुनाव प्रचार में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, उन पर चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देने पर चुनाव आयोग ने बीजेपी के कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर प्रचार पर 48 घंटे का बैन लगाया हैं।




