सोशल मीडिया पर छाया Zomato का डिलीवरी बॉय "सोनू", एक Smile ने रातों रात बना दिया स्टार

नई दिल्ली – फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का एक राइडर सोनू (Sonu Video) इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। हालही में सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ सोनू की क्यूट स्माइल की बात कह रहे हैं तो कुछ यूजर्स जोमैटो से सभी राइडर्स की सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

बता दे कि राइडर सोनू की मुस्कान और बड़ी मासूमियत से उसके बात करने के अंदाज पर लोग फिदा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सोनू का सबसे पहला वीडियो 'टिकटॉक' यूजर दानिश अंसारी ने रिकॉर्ड किया था। जिसमे सोनू दानिश के सवालो का जवाब देते हुए नज़र आ रहे हैं। 

 

 

वीडियो में सोनू बता रहा है कि वह 12 घंटे काम करता है और इसके लिए उसे इंसेंटिव मिलाकर 350 रुपये मिलते हैं। सोनू वीडियो में कहता है कि कंपनी से कोई परेशानी नहीं हैं। कंपनी पैसा और खाना, दोनों टाइम से देती हैं। 

दानिश सोनू से जब पूछता है कि कंपनी से कुछ खाने को मिल जाता है तो वह कहता है, 'हां जो ऑर्डर कैंसिल होता है वो हो जाएगा अपना। 

खास बात ये है कि सोनू का वीडियो इस कदर वायरल हुए कि जोमैटो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल की डिस्पले पिक्चर (DP) बदल डाली। जोमैटो ने शुक्रवार को ट्विटर हैंडल की DP में सोनू की मुस्कुराते हुए तस्वीर लगाई और ट्वीट किया, 'अब ये एक हैप्पी राइडर का फैन अकाउंट हैं। 

 

 

this is now a happy rider fan account

— Zomato India (@ZomatoIN) February 28, 2020

Exit mobile version