सभी खबरें

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज, जयवर्धन सिंह के फटे कपड़े 

मध्यप्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CM हाउस का घेराव करने जा रहे मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीसीसी से निकलते ही रोक लिया| यहां पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, विधायक जयवर्द्धन सिंह, कुणाल चौधरी समेत कई नेता प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बैरिकेडिंग के बीच में पानी की मार के दौरान बुरी तरह फँस गये थे| पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया, जिससे आंदोलनकारी की हालत ख़राब हो गई। इस दौरान विधायक जयवर्द्धन सिंह के कपड़े फट गए। तो वहीँ डीआईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने संभाला मोर्चा| 
बता दें कि महिला कार्यकर्ता समेत कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं| विक्रांत भूरिया भी इसमें घायल हुए |  पुलिस ने कांग्रेसियों को घसीट-घसीट कर बस में बैठाया। प्रदर्शकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। इस बीच कुछ महिला कार्यकर्ता सामने आ गईं। उनका आरोप है, पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने करीब 300 से 400 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार भी किया है। सभी कार्यकर्ताओं को रातीबड़ ले जाया गया है। बाद में इन्हें कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button