सलमान के BIGBOSS छोड़ने की वजह जानकर रह जाओगे दंग 

 

मुंबई:-बिग बॉस के लगभग 10 सीजन होस्ट कर चुके सलमान खान, अब इस शो का एक अटूट हिस्सा बन चुके है। फैन सलमान को काफी पसंद करते है और  सलमान खान के बिना शो के बारे में सोचना भी मुश्किल होता है।  हाल ही में शो के मेकर्स ने शो के एक्सटेंशन की घोषणा की और यह शो अभी 5 हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अब सलमान खान शो के होस्ट बने नहीं नजर आएंगे अब इस शो का होस्ट कोई और ही होगा।
अभी तक यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शो के एक्सटेंशन और सलमान खान की डेट के चलते वह यह शो छोड़ रहे है। लेकिन अब इस खबर के पीछे का कुछ और ही सच सामने आया है। खबर है कि सलमान खान यह शो अपनी आने वाली फिल्म नहीं बल्कि अपनी सेहत के चक्कर में छोड़ रहे हैं डेक्कन क्रॉनिकल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शो की होस्टिंग के दौरान सलमान काफी स्ट्रेस ले रहे है। साथ ही उनकी फिल्मो का भी दौर इस समय चल रहा है। ऐसे में सलमान की फैमिली नहीं चाहती कि इससे ज्यादा और वे तनाव ले ।

खबर है कि बतौर होस्ट यह सलमान खान का बिग बॉस का आखिरी सीजन हो सकता है,और सलमान खान पिछले कुछ दिनों से यह शो छोड़ना चाहते हैं। लेकिन मेकर्स हर बार सलमान को मना लेते है।  लेकिन अब सलमान का परिवार इस बात को लेकर काफी ज्यादा चिंता में आ गया है।  बिग बॉस का यह तेरवा सीजन चल रहा है और सलमान खान पूरे 10 सीजन होस्ट कर चुके है। इस शो का पहला सीजन अरशद वारसी ने होस्ट किया था।

Exit mobile version