खोजें

हाथ जोड़कर कोतवाली प्रभारी से बोले BJP MLA, "तुम BJP को हरवाने पर लगे हो" सबको लूटने में लगा दिया

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

तुम BJP को हरवाने पर लगे हो, कोतवाली प्रभारी से बोले BJP MLA, कहा सबको लूटने में लगा दिया

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश से एक मामला सामने आया है जहां किसी महिला की शिकायत पर भाजपा विधायक संजय सिंह कोतवाली जा पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पहले तो कोतवाली प्रभारी अतर सिंह से बहस की और फिर हाथ जोड़ते हुए कहने लगे कि तुम बीजेपी को हरवाने पर लगे हो।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रविवार का बताया जा रहा हैं।

बताया जा रहा है कि जिस महिला की शिकायत पर थाने में भाजपा विधायक संजय सिंह ने बवंडर खड़ा किया, उसका नाम ऋचा मिश्रा हैं। पीड़िता का आरोप है कि मेरे घर में इन लोगों ने घुसकर मारपीट की और मेरे कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की इस शिकायत के बाद बीजेपी विधायक थाने पहुंचे थे।

बता दे कि भाजपा विधायक संजय सिंह का हाथ जोड़ेे हुई तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल अब तेज़ी के साथ वायरल हो रहीं हैं। 

इसी बीच एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एएसपी को फोन लगाकर कहते है कि पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया हैं।

दरअसल, भाजपा विधायक ने थाने से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पवित्र मोहन त्रिपाठी को फोन लगा दिया और कहा कि आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है और फिर थाने पर कई घंटे तक हंगामा हुआ। 

Exit mobile version